Tuesday, April 1, 2025

शामली में रोडवेज बस चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

शामली। शहर के अजंता चौक पर खाना खाने जा रहे रोडवेज बस चालक की अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मारे जाने पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

जनपद बागपत के थाना बडौत क्षेत्र के मौहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी प्रमोद पुत्र राजपाल शामली-सहारनपुर गंगोह मार्ग पर रोडवेज की अनुबंधित बस का चालक था। शुक्रवार की देर रात्रि बस को रोडवेज बस स्टेंड पर खडी कर खाना खाने के लिए जा रहा था।

 

 

बताया जाता है कि तभी अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मार दिए जाने से प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।

 

मृतक के भाई संजीव ढाका ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय