Saturday, May 10, 2025

लखनऊ में सिलेंडर ब्लास्ट से उड़ गई छत, पति, पत्नी और तीन बच्चों की मौत,4 गंभीर

लखनऊ। महानगर के काकोरी इलाके के हाता हजरत साहब में मंगलवार रात करीब 11 बजे एक दो मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार के लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी घर पर रखे दो रसोई गैस सिलेंडर फट गए। विस्फोट की चपेट में आने से पति, पत्नी और तीन बच्चों की मौत हो गई। चार अन्य बुरी तरह झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके से मकान की छत ढह गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और दमकल कर्मचारियों ने आग पर नियंत्रण पाया। झुलसे लोगों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इनमें दो की हालत ज्यादा नाजुक है। यह मकान मुशीर अली (50) का बताया गया है।

इसमें उनके परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर कुल 20 लोग रहते थे। घर में ही जरदोजी का काम होता था। हादसे में मुशीर, उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45), उनकी भतीजी राइया (5) और दो भांजी हिबा (2) और हुमा (3) जिंदा जल गए। मुशीर की बेटी इंशा (16) और लकब (18), बहनोई अजमत (30) और भतीजी अनम (17) आग में फंसकर झुलस गए। दमकल विभाग की शुरुआती जांच में पता चला है कि मुशीर के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। मुशीर का परिवार बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था तभी सिलेंडर में धमाका हो गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय