Sunday, February 23, 2025

रुद्रांश जन सेवा ट्रस्ट ने शुरू किया राम नाम लेखन पुस्तिका वितरण अभियान, मजबूत हाेगी आस्था की डाेर 

हरिद्वार। रूद्रांश जनसेवा ट्रस्ट ने राम नाम लेखन पुस्तिका वितरण अभियान शुरू किया है। ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष रजनी वालिया ने बताया कि अयोध्या श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस की प्रथम वर्षगांठ से पूर्व 11000 राम नाम लेखन पुस्तिका निःशुल्क वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

हरिद्वार के अलावा अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को भी पुस्तिका का वितरण किया जा रहा है। दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं को डाक द्वारा पुस्तिका भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि राम नाम का उच्चारण सनातन परंपरा है। नियमित रूप से राम नाम लेखन करने से भगवान राम की अक्षय कृपा प्राप्त होती है। लोगों को राम नाम लेखन अभियान से जोड़ने के लिए पुस्तिका वितरण की शुरूआत की गई है। इससे संस्कार व धर्म के प्रति आमजन की आस्था को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय