Thursday, May 15, 2025

साध्वी प्राची बोलीं- दो बच्चों का कानून जरूरी, तभी बवाल होंगे कम

मेरठ। मेरठ में साध्वी प्राची ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुलगते हरियाणा का जिम्मेदार विशेष समुदाय है। हिंदुओं के जुलूसों पर पथराव हो रहा है। अब दो बच्चों का कानून लागू करना जरूरी है।

सुलगते हरियाणा का जिम्मेदार विशेष समुदाय है। हिंदुओं के जुलूसों पर पथराव हो रहा है। इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। अब देश को जरूरत है कि जल्द देश में दो बच्चों का कानून लागू किया जाए। मेरठ के मोदीपुरम की शिवनगर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में पहुंचीं भाजपा नेता साध्वी प्राची ने ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि बंगाल, मेवात और उत्तर प्रदेश के वह स्थान देख लीजिए, जहां विशेष समुदाय की संख्या बढ़ती है। वहां इस तरह के बवाल होते हैं। कहा कि अब वक्त सोचने का नहीं करने का है। देश के नेताओं को समझ लेना चाहिए और सरकार को सचेत, सावधान हो जाना चाहिए थीं।

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद बताकर 70 साल तक देश की जनता को गुमराह किया गया। साध्वी प्राची ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद नहीं मंदिर है। विपक्ष के गठबंधन पर कहा कि इंडियन मुजाहिदीन भी है इंडिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय