Wednesday, May 7, 2025

सहारनपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना बडगाँव पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान राजू पुत्र नन्दपाल और रविन्द्र पुत्र महाराम  ग्राम खुदाबख्शपुर निवासी

के रूप में हुई है। वादी प्रशान्त कुमार ने 4 जुलाई 2024 को अपनी पत्थर/टाईल्स की दुकान से टोंटी और डीवीआर चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद, 19 अक्टूबर को खुदाबख्शपुर में भी चोरी की एक और घटना सामने आई, जिसमें चोरों ने इन्वर्टर और अन्य सामान चुराए। 23-24 अक्टूबर की रात को एक मेडिकल एजेंसी और क्लिनिक से भी सामान चोरी हुआ था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन और क्षेत्राधिकारी देवबंद की निगरानी में थाना बडगाँव के थानाध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदातों में अपने तीसरे साथी की भागीदारी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि चुराया गया सामान उन्होंने कबाड़ी को बेच दिया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 बैटरे, 1 इन्वर्टर और 2 डीवीआर बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय