Saturday, April 26, 2025

मेरठ में सेल्स मैनेजर की कैंटर से टकराई, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम  

मेरठ। कंकरखेेड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-58 स्थित शोभापुर फ्लाईओवर पर सड़क हादसा हो गया। गढ़ रोड स्थित टाटा मोटर्स शोरूम के सेल्स मैनेजर की कार अनियंत्रित होकर हाईवे के दूसरी तरफ जा रहे कैंटर से टकराई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद घायल को कार से बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सेना से रिटायर्ड देवेंद्र यादव परिवार के साथ पल्लवपुरम फेस-2 स्थित पी-पॉकेट में रहते हैं। उनके दो बेटे सौरभ यादव व गौरव यादव हैं। सौरभ गढ़ रोड स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम में सेल्स मैनेजर थे। शनिवार को वह मोदीनगर में किसी कंपनी में इंटरव्यू देने गए थे। देर रात ब्रेजा कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शोभापुर फ्लाईओवर के ऊपर आने के बाद अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरी तरफ मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे कैंटर से जा टकराई। कार का कुछ हिस्सा कैंटर के नीचे घुस गया। वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सौरभ यादव भी गाड़ी के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही शोभापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सौरभ को कार से बाहर निकाला। आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय