Monday, May 19, 2025

मेरठ में शांतिनाथ दिगंबर जैन के जैन मुनि सुदेवानंद महाराज की हुई समाधि

मेरठ। बागपत के खेकड़ा कस्बा स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विराजमान जैन मुनि सुदेवानंद महाराज ने समाधि ग्रहण की। इस दौरान जिले के गणमान्य लोग व उनके अनुयायी शामिल हुए।
गुड़गांव के रहने वाले सुदेवानंद महाराज खेकड़ा के छोटा बाजार स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विराजमान थे। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

शाम मंदिर में वसुनंदी महाराज ने उन्हें पहले क्षुल्क और इसके बाद मुनि की दीक्षा दिलाई। दीक्षा लेने के कुछ देर बाद ही सुदेवानंद महाराज की यम संलेखना पूर्वक समाधि हो गई।

 

आज शनिवार सुबह व्यापारियो नें अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हो गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ समाधिस्थ महाराज की डोला यात्रा निकाली।

 

डोला यात्रा बड़ा बाजार, छोटा बाजार, पुलिस चौकी चौराहा से होते हुए जैन इंटर कॉलेज में पहुंची। डोल यात्रा में श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ा समाधिस्त महाराज की जय जयकार करते चल रहे थे। श्रद्धालुओं नें इसे मृत्यु महोत्सव के रुप में हर्षोल्लास पूर्वक मना कॉलेज परिसर में विधि विधान पूर्वक समाधिस्थ महाराज की समाधि क्रिया संपन्न कराई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय