Saturday, May 18, 2024

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने देवबंद में पूर्व विधायक माविया अली के बेटे की शादी समारोह में की शिरकत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
देवबंद (सहारनपुर)।समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  बृहस्पतिवार को देवबंद में पूर्व विधायक माविया अली के बेटे के शादी समारोह में शिरकत के लिए पहुंचे। देवबंद में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव का गर्मजोशी के साथ नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विधायक और सपा नेता मौजूद रहे।
देवबंद में दोपहर करीब 1.40 मिनट पर अखिलेश यादव का कारों का काफिला फिरदौस गार्डन पहुंचा। यहां पूर्व विधायक माविया अली सहित सपा विधायकों ने उनकी अगुवाई की और बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपने नेता का स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया। सुरक्षा की दृष्टि से देवबंद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
अखिलेश यादव की झलक पाने को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोंक-झोक होते हुए भी देखी गई। अखिलेश यादव जब फिरदौस गार्डन पहुंचे तो वह समारोह में जाने वाले गेट से पहले ही कार से उतर गए। जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने पुनः कार में बैठाया और दूसरे रास्ते से भीतर लेकर गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के देवबंद आगमन के मद्देनजर नगर में सुरक्षा व्यवस्था सर्तक है।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे और देवबंद-गंगोह बाईपास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। देवबंद कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। इसलिए उनकी सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। नागल, देवबंद, बड़गांव से भारी पुलिस बल बुलाया गया है और पीएसी भी लगाई गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय