Monday, May 20, 2024

संजीव बालियान ने उठाई अलग प्रदेश की मांग, इमरान ने किया समर्थन, जयंत ने उठाये सवाल, संगीत ने खोला मोर्चा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
डा. संजीव बालियान के अलग राज्य की मांग पर संगीत सोम ने खोला मोर्चा
कहा-पश्चिमी यूपी अलग राज्य बना, तो बन जाएगा मिनी पाकिस्तान
डा. बालियान को किसने रोका है, केन्द्र व प्रदेश में उनकी सरकार है, वे केवल जुमलेबाजी छोड रहे हैं: जयंत चौधरी
अलग प्रदेश की मांग का दिल से समर्थन करता हूं: इमरान मसूद


मुजफ्फरनगर। मेरठ में बीते दिवस हुए एक कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य घोषित करने की मांग को उठाया था, जिसके बाद आज रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे संजीव बालियान पश्चिमी यूपी को अलग राज्य करने की मांग पर अडिग नजर आये। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने पर पश्चिमी यूपी को बहुत से फायदे होंगे, एम्स बनेगा, आईआईटी बनेगी, जनता को अलग राज्य के फायदे ही फायदे हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने बताया कि अलग राज्य सब चाहते है। पश्चिम उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति चाहता है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग प्रदेश बने क्योंकि हाई कोर्ट हमसे दूर है, राजधानी हमसे दूर है। उन्होंने कहा कि एम्स जैसी सुविधाएं हर प्रदेश में दी जाए। हर प्रदेश में एक आईआईटी खुले। अगर अलग प्रदेश बनेगा एम्स भी मिलेगा आपको आईआईटी भी मिल सकती है, जो छोटे प्रदेश है जैसे उत्तराखंड है वहां एम्स भी है बाकी सब चीज हैं, जबकि हमारे यहां नहीं है, जितने हमारे दो ज़िले की आबादी है इतनी उत्तराखंड की है। उन्होंने कहा कि अलग से राज्य बनाने की मांग जनता की आवाज है।
डा. संजीव बालियान का बयान सामने आने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डा. बालियान को किसने रोका है, केन्द्र व प्रदेश में उनकी सरकार है। वे केवल जुमलेबाजी छोड रहे हैं और लोगों का बेवकूफ बना रहे हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार को तत्काल प्रस्ताव भेजना चाहिए और केन्द्र को मंजूरी देकर अलग राज्य का गठन कर देना चाहिए। पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिलों को मिलाकर अलग प्रदेश बनने से सभी को फायदा होगा और रालोद की तो यह मांग लम्बे समय से रही है कि उत्तर प्रदेश को चार क्षेत्र में विभाजित कर मेरठ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजधानी बनाना देनी चाहिए, जिससे हाईकोर्ट का निर्माण भी हो जायेगा और लोगों को प्रयागराज जाने से छुटकारा मिलेगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता इमरान मसूद ने भी संजीव बालियान के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि डा. संजीव बालियान केवल चुनावी फायदे के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। भाजपा नेताओं को ऐसे शिगुफे छोडने में मजा आता है। भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है और उनका ध्यान भटकाने के लिए ही डा. संजीव बालियान ऐसे बयान दे रहे हैं।
पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि संजीव बालियान ने यह बयान क्यों दिया है, लेकिन वह इस बयान का समर्थन करते हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज हाईकोर्ट हमसे इतना दूर है कि हमें पाकिस्तान का हाईकोर्ट नजदीक दिखाई देता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग पिछले चालीस सालों से अलग प्रदेश की मांग कर रहे हैं और अधिवक्ता भी लगातार अलग हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं, इसीलिए डा. संजीव बालियान की मांग का वे दिल से समर्थन करते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री  संजीव बालियान द्वारा पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग पर उनकी ही पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने मंत्री संजीव बालियान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा कि पश्चिमी यूपी अलग राज्य बना तो यह मिनी पाकिस्तान बन जाएगा। बीजेपी नेता ने दावा किया कि इस राज्य में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। एक वर्ग की आबादी जिस हिसाब से बढ़ रही है, उससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थिति बदल जाएगी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पश्चिमी यूपी को यदि अलग करना है तो दिल्ली से मिला दिया जाए।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय