Saturday, April 19, 2025

संजीव बालियान के आरोपों पर संगीत सोम का करारा जवाब- ‘वो सरधना में जीते, उन्हें अपने ही घर में मिली हार’

मुजफ्फरनगर/मेरठ। लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट पर हार का सामना करने वाले भाजपा के प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर गंभीर आरोप लगाए थे। मंगलवार को पूर्व विधायक संगीत सोम ने मेरठ कैंट स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर आरोपों का जवाब दिया। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि मुझे समुद्र के किनारे घर बनाने का शौक है, मैं पत्थर हूं किनारे पर ही मेरा ठिकाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरधना विधानसभा क्षेत्र से जीती है, लेकिन संजीव कुमार बालियान बुढ़ाना और चरथावल में हार गए। उन्होंने  कहा कि आरोप लगाने से पहले डॉ. संजीव कुमार बालियान को अपनी हार की

समीक्षा करनी चाहिए कि उनके क्षेत्र में उन्हें क्यों कम वोट मिले हैं। उन्होंने  कहा कि संजीव कुमार बालियान वरिष्ठ भाजपा के कार्यकर्ता हैं, उन्हें ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने  कहा कि सपा के शासनकाल में उन पर तमाम मुकदमे दर्ज किए गए थे और उन्हें जेल भी भेजा गया, ऐसे में वह कैसे सपा का साथ दे सकते हैं। संजीव कुमार बालियान को अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा मैं बीजेपी का सच्चा कार्यकर्ता हूं मेरे लिए पार्टी सर्वोपरि है, मेरा किसी से कोई मतभेद नहीं, मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है, मेरे विधानसभा क्षेत्र सरधना में सबसे ज़्यादा वोट डॉ. संजीव कुमार बालियान को मिले हैं। संगीत सोम ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान खुद अपने घर की विधानसभा बुढ़ाना और चरथावल में हारे हैं। शहर विधानसभा सीट पर जहां भाजपा हमेशा से ही 30-40 हज़ार  तक की लीड करती थी। वहां मात्र 800 वोट ही लीड कर सके हैं।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर पहुंची बोधगया मुक्ति पदयात्रा, 12 मई को महाबोधि मंदिर में जुटेंगे 12 लाख अनुयायी, मंदिर को कब्जा मुक्त कराने का संकल्प

उन्होंने कहा कि शहर के नई मंडी क्षेत्र में जहां भाजपा हमेशा जीती थी। वहां समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी जीता है। संजीव बालियान को इस पर भी मंथन करना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आने पर प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में संजीव बालियान के साथ ही हुई वार्ता में मुझे कहा गया था कि वह सरधना सीट देखें, बाकी सीटों पर ना ध्यान दें। मैंने चुनाव में सरधना सीट पर ध्यान दिया और इस सीट पर बराबर वोट मिले हैं। खतौली विधानसभा में भी कम वोट मिले हैं।

संगीत सोम ने कहा कि मेरा संजीव बालियान के साथ कोई वैचारिक मतभेद नहीं है। वह भी पार्टी कार्यकर्ता हैं और मैं भी पार्टी कार्यकर्ता हूं। दोनों पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। संजीव बालियान की मुझसे बात करने की हैसियत नहीं है? इस बयान के सवाल के जवाब में संगीत सोम ने कहा कि संजीव बालियान ने मुझ पर विनाश की राजनीति करने का आरोप लगाया था। उस संबंध में उन्होंने यह बयान दिया था। संगीत सोम ने कहा कि संजीव बालियान को संगठन और पार्टी से संबंधित जो बातें करनी है। वह पार्टी नेतृत्व के साथ करनी चाहिए, प्रेस में नहीं करनी चाहिए।

संगीत सोम ने कहा कि मेरे और संजीव बालियान के बीच कोई लड़ाई नहीं है। दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। चुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ कैसे काम कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी ने उन्हें जेल भिजवाया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिली हार के बारे में उन्होंने कहा कि वोटो का बंटवारा पार्टी की हार का कारण बना है।

यह भी पढ़ें :  देश से 31 मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद- अमित शाह

संगीत सोम ने कहा कि डॉक्टर संजीव बालियान का यह आरोप गलत है कि मैं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहा हूं। मेरे पास कुछ भी सरकारी नहीं है। सब कुछ अपना है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग तो संजीव बालियान खुद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजीव बालियान ने अपनी हार का जिम्मेदार मुझे बताया था। मुझ पर आरोप लगाया कि मैंने उन्हें हरवाया है यह गलत है। मैं इतना बड़ा नेता नहीं कि मैं उन्हें हरवा सकूं, वह अपनी हार के खुद जिम्मेदार हैं। उन्हें भी अपनी हार पर मंथन करना चाहिए, जब मैं हारा था तब मैंने अपनी हार का मंथन कर अपनी कमियों को दूर किया है। मैंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए थे। उन्हें अगर किसी से शिकायत है तो इसकी पार्टी स्तर पर बात करनी चाहिए। पार्टी इसकी कोई जांच कर लेगी। राष्ट्रीय लोकदल को एनडीए में शामिल करने के सवाल पर संगीत सोम ने कहा कि आरएलडी के साथ गठबंधन करने से भाजपा को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस जिन सीटों को हम आरएलडी के बिना भी जीत सकते थे उन पर भी हमें हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि वेस्ट यूपी के दोनों ही भाजपा नेताओं के बीच चल रही ये जुबानी जंग यहीं थम जाएगी या फिर बड़े नेताओं के हस्तक्षेप से रुकेगी। इसे लेकर सियासत गर्म हो गई है।

संगीत सोम की प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को प्रेस नोट बांटा  गया, जिसमें पूर्व राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। उन पर अपने कार्यकाल के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप लगाया है। संगीत सोम के लेटर पैड से प्रेस नोट बांटे गए। इस पर संगीत सोम का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि इस दौरान कौन यहां पर आकर यह प्रेस नोट बांट गया। उन्होंने ऐसे प्रेस नोट नहीं बांटे। इसकी वह जांच करेंगे सीसीटीवी फुटेज भी दिखाएंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय