Thursday, May 15, 2025

बदायूं में मंच पर फफक-फफक कर रोने लगीं संघमित्रा मौर्य,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

https://youtu.be/iGNbsgLWxSY

बदायूं। उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से सांसद और भाजपा नेत्री संघमित्रा मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बदायूं क्लब मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के आने से पहले मंच पर उस समय असहज स्थिति बन गई, जब राज्यमंत्री गुलाब देवी के पास बैठीं सांसद संघमित्रा मौर्य भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। मंच के सामने ही मीडिया के कैमरे थे, उनके आंसू कैमरों में कैद हो गए। कुछ ही देर में सियासी हलकों में सवाल खड़े हुए और चर्चाएं चल पड़ीं। लोग कहने लगे कि संघमित्रा का टिकट काटकर भाजपा ने दुर्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

 

बता दें कि संघमित्रा मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। भाजपा ने इस बार उनकी जगह बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है।

 

 

संघमित्रा ने कहा कि यह सही है कि मुख्यमंत्री के आने के पहले मेरी आंखों में आंसू आ गए थे लेकिन इसका सियासी मतलब नहीं है। मेरे बगल में राज्यमंत्री गुलाब देवी थीं। वो मुझे राजा दशरथ की कहानी सुना रही थीं। कहानी सुनाते-सुनाते कुछ भावनात्मक पल आया, जिसकी वजह से आंसू आ गए थे। इसके अर्थ न निकाले जाएं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय