Monday, May 12, 2025

नोएडा में भाजपा के हस्तक्षेप पर सफाई कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, निलंबित कर्मचारी होंगे बहाल

नोएडा। नोएडा में पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी। जिसके चलते नोएडा में सफाई का कार्य बाधित हो गया था।

 

 

इस संबंध में भाजपा नोएडा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सीईओ को पत्र लिखा था। जिसमें सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द-जल्द से समाधान करने का आग्रह किया था। इसी कड़ी में आज भाजपा जिलाध्यक्ष को नोएडा प्राधिकरण जाकर मध्यस्थता करनी पड़ी, जो सफल रही।

 

 

शहर में फैल रही गंदगी को देखते हुए आज भाजपा नोएडा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता सेक्टर-6 में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री की सफाई कर्मचारियों की यूनियन के साथ  प्राणिकरण के बोर्ड रूम में वार्ता कराई।

 

 

जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगे रखी। जिसमें धरना दे रहे कर्मचारियों की सैलरी नहीं कटेगी साथ ही जो कर्मचारी निलंबित किए हैं वो बहाल किए जाएंगे। इसके साथ उनकी प्रमुख मांग जो कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की थी उसके लिए एसीईओ ने एक कमिटी गठित करने की बात कही। जिसमें यूनियन के लोगो भी रहेंगे और उनकी जल्द बैठक कर इसका भी समाधान कर दिया जाएगा। इन सब मांगों के पूर्ण  होते ही सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी और कल से सभी लोग अपने-अपने काम कर वापस लौटने का आश्वासन नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ को दिया।

 

 

भाजपा नोएडा के मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने बताया कि 7 साल बाद नोएडा जिलाध्यक्ष को नोएडा प्राधिकरण जाना पड़ा और कर्मचारियों और नोएडा प्राधिकरण के बीच मध्यस्थता कर हड़ताल खत्म करानी पड़ी। एसीईओ से वार्ता के दौरान सफाई कर्मचारियों में  राधे पारचा, मनोहर, बबली देवी, आनंद, नितिन चैटाला, नितिन नंबरदार, दीपक छजलाना, अर्जुन वाल्मीकि, मनोहर वाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय