Wednesday, April 23, 2025

मेरठ में भाजयुमो नेता को युवकों ने जमकर पीटा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में दबंगों ने भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष रोहित आनंद के साथ मारपीट की है। पिटाई का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। जिसमें कुछ लोग भाजयुमो उपाध्यक्ष को बुरी तरह से पीटते दिखाई दे रहे हैं। भाजयुमो उपाध्यक्ष की पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते समय कहासुनी हुई थी। जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना बुधवार रात की है।

 

 

[irp cats=”24”]

बताया जाता है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष रोहित आनंद अपनी स्कूटी में तेल डलवाने के लिए रजबन पेट्रोल पंप पर गए थे। जहां पर दो और युवक अपनी स्कूटी में पेट्रोल डलवाने पहुंचे। इस दौरान दोनों युवकों ने अपनी स्कूटी भाजयुमो नेता के सामने लगा दी। इस पर दोनों स्कूटी आपस में टकरा गई। दोनों युवक पहले स्कूटी में पेट्रोल डलवाने को लेकर जिद करने लगे। जिस पर भाजयुमो नेता और युवकों के बीच कहासुनी हो गई।

 

 

भाजयुमो नेता ने दी थाने भेजने की धमकी
बताया जाता है कि कहासुनी के बीच भाजयुमो नेता ने दोनों युवकों को बताया कि वो भाजपा नेता हैं और दो मिनट में थाने भिजवा देंगे। इस पर दोनों युवकों ने भाजयुमो नेता पर हाथ साफ कर दिया। भाजयुमो नेता ने भी युवकों पर हाथ उठा दिया। इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। दोनों युवकों के सामने भाजयुमो नेता अकेल पड़ गए और उन्होंने नेता जी की जमकर धुनाई कर डाली। लोगों ने बीच बचाव किया तो मारपीट करने वाले युवक मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय