Friday, April 11, 2025

अरविंद केजरीवाल की सेहत से किया जा रहा खिलवाड़ – संजय सिंह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।

दिल्ली में एक पत्रकारवार्ता में संजय सिंह ने कहा कि पहले भाजपा ने आरोप लगाया कि शुगर बढ़ाने के लिए अरविंद केजरीवाल ज्यादा शुगर ले रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी आरोप लगा रही है कि उन्होंने अपना खाना कम कर दिया है। भला क्यों कोई व्यक्ति अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करेगा।

उन्हाेंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।

दिल्ली के मुख्य सचिव को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हाल ही में लिखा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तय खानपान और दवाएं नहीं ले रहे हैं। उन्होंने इस पर अपनी चिंता जाहिर की थी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। तिहाड़ जेल के अधीक्षक ने पत्र व्यवाहर में कहा था कि कई मामले ऐसे आए हैं जब मुख्यमंत्री ने जानबूझकर आवश्यकता से कम भोजन किया है।

यह भी पढ़ें :  राज्यसभा में 'वक्फ संशोधन विधेयक' पेश, किरेन रिजिजू ने दिया भरोसा, 'धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप का सवाल ही नहीं'
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय