Sunday, May 19, 2024

पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनता से जो भी वादा किया उसको पूरा करके दिखाया-संजीव बालियान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका परिषद् द्वारा नगरीय क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को शहर के दो स्थानों पर सभा का आयोजन किया गया।

नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में संकल्प यात्रा सभा में केन्द्र और यूपी सरकारों के मंत्रियों के साथ ही पालिका अध्यक्ष भी शामिल रहीं। केन्द्रीय राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. संजीव बालियान ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनता से जो भी वादा किया उसको पूरा करके दिखाया। आज अयोध्या में कारसेवकों के बलिदान को मोदी सरकार सार्थक किया जा रहा है। वहां पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने इस दिन सभी से अपने घरों में श्रीराम दिवाली मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पूर्व के दिनों में एक गैस सिलेण्डर पाना भी कितना बड़ा संघर्ष था, लेकिन अब सरकार खुद घरों में गैस का चूल्हा पहुंचा रही है।

अतिथियों ने मां शारदे की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र और यूपी सरकारों ने जनकल्याण के लिए बड़ा काम किया है। यूपी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हर वर्ग के लिए, हर व्यक्ति के लिए काम हो रहा है। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय योजनाओं को धरातल पर लाकर शत प्रतिशत पात्रों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को सभी के सामने रखा।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि भारत का मान आज पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में बढ़ रहा है। आज यह गौरव की बात है कि अयोध्या में भगवान राम अपने भव्य धाम में आ रहे हैं। ये कारसेवकों के बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धा है। आज हम सभी को अपना दायित्व निभाते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देना चाहिए। मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि नगरपालिका परिषद् द्वारा नगरीय क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जा रहे हैं। कन्या विद्यालय के बाद कमला नेहरू वाटिका में भी सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक नगरीय क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में पालिका द्वारा सभाओं का आयोजन किया जायेगा। एक दिन में दो स्थानों पर सभा होंगी। उन्होंने इस कार्यक्रम से सभी से जुडऩे का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पालिका के पूर्व अध्यक्ष डा. सुभाष चंद्र शर्मा, सभासद मिहिका गुप्ता, बबीता, मौ. खालिद, रविकांत शर्मा, हनी पाल, नवनीत गुप्ता, सभासद पति बिजेन्द्र पाल, भाजपा नेता सुधीर खटीक, सुनील सिंघल, रेणू गर्ग, सुभाष मित्तल, संजय अग्रवाल, नवनीत कुच्छल, विशाल गर्ग, राजकुमार सिद्धार्थ मौजूद रहे।  नगरपालिका परिषद् के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार ने अतिथियों को बुके भेंटकर स्वागत किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय