Tuesday, April 29, 2025

कृषि विवि के निदेशक प्रसार रहे संतोष कुमार, बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सदस्य

मेरठ। मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक प्रसार रहे पल्लवपुरम फेज दो निवासी डॉ. संतोष कुमार सचान को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सदस्य नियुक्त किया है। उनके सदस्य नियुक्त होने पर कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों व परिजनों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। संतोष कुमार पहले पंतनगर थे।

 

सन 2004 में उनका स्थानांतरण मेरठ हुआ। वह कीट विज्ञान विभाग के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। इसके अलावा संतोष कुमार ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय जर्नल में 70 से अधिक शोध पत्र, 8 तकनीकी पुस्तिका, 120 से अधिक लेख प्रकाशित हुए। उन्होंने पांच शोध परियोजनाओं में मुख्य/सह अन्वेषक के रुप में कार्य किया।

[irp cats=”24”]

 

2021 तक  कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक प्रसार के पद पर कार्यरत रहे। कुलपति डॉ. केके सिंह,बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर रितेश शर्मा, डॉक्टर हरिओम कटियार,डॉक्टर सत्येंद्र कुमार,डॉक्टर एस के लोधी, डॉक्टर आर एस सेगर आदि ने बधाई दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय