Sunday, September 8, 2024

गुजरात के वडोदरा में स्कूल की गिरी दीवार,6 बच्चे घायल

अहमदाबाद। गुजरात के वडोदरा में एक स्कूल में बच्चे लंच ब्रेक में खाना खा रहे उसी पर एक स्कूल की दीवार गिर गई। इस घटना में छह बच्चे दीवार के साथ नीचे जा गिरे। नीचे गिरे छह बच्चों को चोट आई है, हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। एक बच्चे को ज्यादा चोट आई है। सभी जख्मी हुए बच्चों को मेडिकल ट्रीटमेंट दिलवाया गया है। जब यह घटना घटी तो बच्चे बुरी तरह से कांप गए। दूसरी कक्षाओं के बच्चे भी बुरी तरह से सहम गए। स्कूल की बिल्डिंग चार मंजिल की है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बता दें, स्कूल के पहली मंजिल पर स्थित क्लासरूम की दीवार गिरी है। दीवार जब गिरी उस वक्त क्लासरूम में एक महिला टीचर मौजूद रही, जो दौड़कर पहुंची लेकिन तब तक पहली मंजिल से बच्चे नीचे गिर चुके थे। हालांकि दीवार गिरने की आवाज सुनकर स्कूल के टीचर दौड़कर आते हैं और सभी छात्रों को क्लास से बाहर निकालते हैं। जिन छात्रों को चोंट आई, उसे स्कूल प्रबंधन ने एंबुलेंस और निजी वाहन के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

 

वडोदरा के वाघोडिया स्थित श्री नारायण विद्यालय में 7वीं कक्षा की दीवार गिर गई। इससे कक्षा के 4 विद्यार्थी बेंच के साथ 10 फीट नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गए। घटना में एक विद्यार्थी के सिर में टांका लगा है, अन्य 3 विद्यार्थी को मामूली चोट लगी है। घटना की जानकारी होने पर फायर विभाग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना में घायल विद्यार्थी के पिता की ओर से थाने में शिकायत अर्जी दी गई है। मामले में वडोदरा पैरेंट्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल स्कूल संचालकों से मिलेगा। साथ ही घटना का विरोध किया जाएगा। एफआईआर दाखिल करने के लिए डीईओ से मांग की जाएगी।

जानकारी के अनुसार दीवार गिरने से कक्षा में मौजूद 4 विद्यार्थी 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे। विद्यार्थी पहली मंजिल के कांफ्रेंस हॉल में बैठे थे, जिसके पीछे शेड था। दीवार गिरने के बाद बच्चे नीचे गिरे तो शेड की वजह से एक बच्चे को छोड़कर सभी का चमत्कारिक रूप से बचाव हो गया। एक बच्चे को सिर में टांके लगे हैं।

वडोदरा की कपुराई थाने की पुलिस मामले में अभिभावक की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। बिल्डिंग का बीयू परमिशन होने की जानकारी मिली है। एक महीने पहले ही बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल सर्टिफिकेट भी दिए जाने की सूचना है। स्कूल में 1200 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। स्कूल सोमवार तक बंद कर दिया गया है।

स्कूल में गुजराती मीडियम की प्राचार्य रूपल शाह ने कहा कि घटना शुक्रवार दिन के 12.30 बजे के आसपास की है। घटना के वक्त हम अपने ऑफिस में थे। आवाज आने के बाद वहां गए। घटना में बच्चों की साइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गई है। ट्रस्टियों के साथ चर्चा के बाद जरूरी कार्रवाई का निर्णय किया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय