Tuesday, April 22, 2025

स्कॉर्पियो और बोलेरो आपस में टकराई, पांच बारातियों की मौत, आधा दर्जन घायल

बांदा । उप्र के जनपद बांदा में गुरुवार को तड़के सड़क हादसा में बारात से वापस लौट रही स्कॉर्पियो और बोलेरो आपस में टकरा गई। घटनास्थल पर ही पांच बारातियों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन बाराती घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के निवाइच गांव से बारात राजापुर चित्रकूट गई थी। वहां से वापस लौटते समय गुरुवार को तड़के चार बजे पपरेंदा गांव के समीप गल्ला गोदाम के सामने बारात से लौट रही स्कॉर्पियो और बोलेरो आपस में टकरा गई। दोनों वाहन टकराने के बाद खाईं में गिर गए। इससे दोनों वाहनों में सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। घटना में मृत लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के शिकार हुए लोगों में तीन लोग निवाइच गांव के हैं। एक व्यक्ति पिपरहरी गांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना में घायल हुए आधा दर्जन लोगों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसपी बांदा अभिनंदन ने बताया कि राजापुर जनपद चित्रकूट से बारात से वापस निवाइच थाना पैलानी अपने गांव जा रहे थे। दोनों वाहनों में कुल मिलाकर 11 व्यक्ति सवार थे। सभी अत्यधिक शराब के नशे में थे। गाड़ियों में शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। चालकों के अत्यधिक नशे में होने के कारण दोनों वाहन मिरगहनी थाना तिंदवारी के पास एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में टकरा गए। फिर अनियंत्रित होकर सामने पेड़ से टकरा गए। इसमें पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और छह लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में चाट बाज़ार का धरना जारी, राकेश टिकैत बोले- यह चाट बाजार जहां था, वहीं पर लगाया जायेगा !
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय