Tuesday, May 13, 2025

मनीष कश्यप जेल से पेशी पर आकर तेजस्वी यादव पर भड़का- ‘हम चारा चोर के बेटा नहीं हैं… डरेंगे नहीं’

पटना- बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप राजधानी पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। मनीष कश्यप पर बिहार और तमिलनाडु में कई तरह के मामले दर्ज हैं। तमिलनाडु पुलिस ने मनीष के ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( NSA ) के तहत भी मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को मनीष कश्यप को पटना स्थित सिविल कोर्ट में पेश किया गया।

पेशी से पहले मनीष कश्यप ने कोर्ट में मौजूद स्थानीय पत्रकार और यूट्यूबर्स से बात की। लगभग 6 महीने के बाद मनीष कश्यप ने किसी तरह का बयान दिया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर तेजस्वी यादव को ललकारा है। बिहार के यूट्यूबर ने कहा कि हम चारा चोर के बेटा नहीं हैं। किसी से डरने वाले नहीं हैं।

मनीष कश्यप ने कहा कि जेल में गांजा-तंबाकू सब पहुंचता है। मुझे नशेड़ियों के बीच रखा गया है। सब गांजा पीकर मुंह पर धुआं मारता है। धुआं से माथा दर्द करते रहता है। सोच लीजिए किसी दिन हथियार और चाकू भी पहुंच जाएगा। मर्डर भी हो जाएगा।

इसके बाद मनीष कश्यप ने कहा कि मुझे पता है कि बोलेने पर मेरे खिलाफ केस भी दर्ज हो सकता है। फिर भी हम डरने वाले नहीं हैं। झुकने वाले नहीं हैं। हम बताएंगे कि सरकार कैसे चलाई जाती है। एक दिन हमारी भी सरकार बनेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय