Saturday, April 26, 2025

मेरठ में मनचले से परेशान होकर नौवीं की छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई,तेजाब फेंकने की दी धमकी,FIR दर्ज

मेरठ। मनचले से परेशान नौवीं की छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी है। आरोप है कि मनचले अब परिवार को जान से मारने और छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। छात्रा के पिता ने ब्रह्मपुरी थाने में आरोपी और उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

ब्रह्मपुरी निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि चूना भट्ठी खत्ता रोड निवासी फरदीन काफी समय से उनकी पुत्री को स्कूल जाते समय परेशान करता था। बदनामी के डर से पुत्री ने किसी को यह बात नहीं बताई। एक दिन आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर स्कूल से घर आते समय उनकी पुत्री को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। उसने अपनी मां को बताया।

[irp cats=”24”]

 

डर की वजह से परिजनों ने बेटी का स्कूल जाना बंद करा दिया। आरोपी के पिता नसीम से शिकायत की। नसीम ने पुत्र को डांटने की बात कही। इसके बाद वह खत्ता रोड पर अपने परिचित के साथ की दुकान पर बैठे थे। फरदीन अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय