Monday, March 31, 2025

नोएडा में फैक्ट्री के अंदर मृत अवस्था में मिला सिक्योरिटी गार्ड, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के सेक्टर-63 के ई-ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड की आज संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सेक्टर-63 के ई- ब्लॉक में स्थित एक फैक्ट्री में सुदेश कुमार 45 वर्ष मूल निवासी जनपद इटावा सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। आज सुबह को वह कंपनी में मृत अवस्था में मिला है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। वहीं आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय