Tuesday, April 1, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शास्त्री मंगलवार को सहारनपुर में माता शाकुम्बरी देवी का आशीर्वाद लेकर निकलेंगे यूपी जोड़ो यात्रा पर

सहारनपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुनील शास्त्री मंगलवार को सहारनपुर पहुंच रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री ने आज इस संवाददाता को फोन पर बातचीत में बताया कि वह मंगलवार की रात को सहारनपुर में ही रूकेंगे और कांग्रेसजनों से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह सहारनपुर में शक्तिपीठ माता शाकुम्बरी देवी के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेंगे और फिर सीतापुर के लिए निकल जाएंगे। जहां से वह यूपी जोड़ो, कांग्रेस जोड़ो यात्रा की शुरूआत करेंगे। 

उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य अच्छा है और यही वह पार्टी है जो देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाए रख सकती है और बिना भेदभाव के सभी का विकास करने की इच्छा रखती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय