Wednesday, April 17, 2024

भाजपा में शामिल हुए जेडीएस के वरिष्ठ विधायक ए टी रामास्वामी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। कर्नाटक में विधान सभा चुनाव की घोषणा के साथ ही नेताओं के पाला बदलने का दौर भी शुरू हो गया है।

कर्नाटक से जेडीएस के वरिष्ठ विधायक ए टी रामास्वामी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और नलिन कोहली की मौजूदगी में ए टी रामास्वामी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चार बार के विधायक रह चुके ए टी रामास्वामी का भाजपा में स्वागत करते हुए यह दावा किया कि उनके जैसे वोक्कालिंगा समुदाय के बड़े नेता के भाजपा में आने से कर्नाटक में भाजपा को बल मिलेगा और पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।

भाजपा में शामिल होने के बाद रामास्वामी ने कहा कि, मैं वास्तव में भाजपा के काम करने के तरीके से प्रभावित हूं। मैं पैसे की ताकत का शिकार हूं, क्योंकि मैं हमेशा अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की बात करता था। मैं बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैंने विधायक के टिकट की भी कोई बात नहीं की है। मैं सिर्फ लोगों की सेवा करने का अवसर चाहता हूं।

आपको बता दें कि, ए टी रामास्वामी कर्नाटक के अरकलगुडा से जेडीएस के विधायक हैं, हालांकि भाजपा में शामिल होने से एक दिन पहले शुक्रवार को ही उन्होंने विधान सभा से अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने शुक्रवार को विधान सभा अध्यक्ष के शहर में नहीं होने के कारण विधान सभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा था।

कर्नाटक में विधान सभा के लिए 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को इसके नतीजे आएंगे। भाजपा इस बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का दावा कर रही है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कर्नाटक के कई अन्य दिग्गज नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय