Saturday, April 27, 2024

 सहारनपुर के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी भाजपा में हुए शामिल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा.धर्म सिंह सैनी आखिरकार एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया ने मेरठ में बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में डा.धर्म सिंह सैनी के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। डा.धर्म सिंह सैनी के भाजपा में शामिल होने से पिछले काफी दिनों से चल रही ऊहापोह की स्थिति पर भी अब विराम लग गया है।
जानकारी के अनुसार मेरठ के क्षेत्रीय कार्यालय में मीडिया को बुलाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया ने पूर्व मंत्री डा. धर्म सिंह की उनके समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया ने डॉ. धर्म सिंह सैनी को भाजपा में शामिल होने पर भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया ने कहा कि डा. धर्म सिंह सैनी की घर वापसी हो गई है। डा. धर्म सिंह सैनी सन् 2007 से 2012 तक बसपा सरकार और 2017 से 2022 तक भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे है।
2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। वह सहारनपुर जनपद की नकुड विधान सभा से चार बार विधायक रहे हैं। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन, ऋतुराज समेत कहीं भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव से पहले भाजपा ने डा.धर्म सिंह सैनी को पार्टी में शामिल कर सपा को यह बडा झटका दिया है। सहारनपुर क्षेत्र में डा.धर्म सिंह सैनी की अच्छी पकड़ मानी जाती है। सैनी वोटो के कारण भाजपा में डा.धर्म सिंह सैनी की वापसी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बता दें कि पिछले काफी लंबे समय से डा. धर्म सिंह सैनी के भाजपा में जाने की चर्चाएं चल रही थी लेकिन किसी कारणवश भाजपा में उनकी एंट्री नहीं हो पा रही थी। डॉक्टर धर्म सिंह सैनी की भाजपा में वापसी होने पर उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड गई है। इस दौरान डा. धर्म सिंह सैनी के करीबी अशोक बुडेडा और ओमपाल सैनी भी मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय