Saturday, May 10, 2025

मुज़फ्फरनगर के चरथावल में राजवाहे में महिला का शव मिलने से सनसनी

चरथावल। खुसरोपुर राजवाहे में करीब पैंतीस वर्षीय अज्ञात महिला का शव बहने की सूचना पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को राजवाहे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। कस्बे में स्थित नायरा पेट्रोल पम्प के पीछे खुसरोपुर मार्ग पर राजवाहे में एक अज्ञात महिला का शव बहता देखकर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को राजवाहे से निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।

थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि करीब पैंतीस वर्षीय अज्ञात महिला का शव  पीछे से बहता हुआ आ रहा है जो नायरा पेट्रोल पम्प के निकट बह रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पायी है। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। महिला के सिर में चोट लगना प्रतीत हो रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय