Thursday, May 30, 2024

देवरिया में जमीनी विवाद में 6 की हत्या, पुलिस ने 14 को लिया हिरासत में

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

देवरिया-उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद में छह लोगों की हत्या के मामले में पुलिस 14 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और एडीजीपी प्रशांत कुमार ने फत्तेपुर के लेहड़ा टोला में पत्रकारों से कहा कि शासन के निर्देश पर घटना की जानकारी देने के लिये लखनऊ से आये हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि यह बहुत ही दुखद घटना है। एक पक्ष का लगभग पूरा परिवार समाप्त हो गया है तथा एक पक्ष के परिवार के सदस्य की हत्या के बाद परिवार के लोग नहीं हैं। इस मामले में तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।


प्रमुख सचिव श्री प्रसाद ने बताया कि यह घटना एक पुरानी रंजिश को लेकर बताई जा रही है, जिसमें सत्य प्रकाश दुबे के भाई ज्ञान प्रकाश दुबे ने अपना खेत बगल के टोले निवासी एक व्यक्ति को बैनामा कर दिया था। जिससे सत्य प्रकाश दुबे को लगता था कि उसके भाई को बहला फुसला कर उससे बैनामा कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और इसमें कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


गौरतलब है कि सोमवार को उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर के टोला लेहड़ा मे जमीनी विवाद को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई । इस घटना में एक बालक गम्भीर रूप से घायल है, जिसकों बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। मृतकों में एक पक्ष से प्रेम यादव(40) हैं, तो दूसरे पक्ष से सत्य प्रकाश दुबे उनकी पत्नी किरण दुबे, पुत्री सलोनी, नन्दनी और बेटा गांधी दुबे हैं। सत्य प्रकाश दुबे का एक बेटा अनमोल दुबे गम्भीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। गांव में सुरक्षा के लिए पीएसी लगाई गई है। शवो का आज यहाँ पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अनमोल की हत्या कर दिये। इस घटना से जिले में सनसनी फैल गई थी।

जिला अधिकारी अखण्ड प्रताप ने बताया कि रूद्रपुर तहसील में फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में पुलिस को सूचना मिली कि एक वारदात घटित हुई है। इसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग मरणासन्न अवस्था में मिले थे। सभी को आनन-फानन में देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया है। मामले की जांच की गई तो गांव के ही सत्यप्रकाश दुबे के भाई साधू दुबे ने अपने हिस्से की जमीन प्रेमचंद्र यादव को बेची थी। इस जमीन पर प्रेमचंद्र का कब्जा था। सात-आठ साल पहले ही इस मामले को निपटा लिया गया था। जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना हुई है।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह सात बजे के करीब प्रेमचंद यादव सत्य प्रकाश दुबे के घर पर जाकर झगड़ने लगे। विवाद बढ़ गया और सत्य प्रकाश दुबे एवं अन्य लोगों ने मिलकर प्रेमचंद यादव को ईंट से मारकर हत्या कर दी।

इस बीच जब यह खबर प्रेमचंद यादव के घर वालों को हुई तो उनकी ओर से पहुंचे घरवालों ने धारदार हथियार से सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी किरण दुबे एवं पुत्री सलोनी, नंदिनी के अलावा पुत्र गांधी दुबे की हत्या कर दी। पुत्र अनमोल दुबे घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रुद्रपुर पुलिस में फोर्स पहुंची तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकरी पर गोरखपुर से कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं आईजी के रविंद्र गौड़ मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का जायजा लिया।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद रुद्रपुर हत्याकांड की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को शांति व्यवस्था को बनाए रखने और मृतकों के परिजनों की आर्थिक मदद के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
51,845SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय