Saturday, May 10, 2025

नोएडा के सिरसा कट के पास ट्रक में मिला चालक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

नोएडा। थाना कासना क्षेत्र सिरसा कट के पास कल एक ट्रक चालक का शव ट्रक में मिला है। वहीं थाना फेस-वन क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक का नाम बलविंदर सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी लुधियाना पंजाब है। उन्होंने बताया कि वह ट्रक लेकर कहीं जा रहा था, सिरसा कट के पास उसने ट्रक एक तरफ खड़ी की तथा ट्रक में सो गया था। सुबह वह मृत मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
इसके अलावा थाना फेस वन क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है।

थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव सेक्टर 15-ए के सामने पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में रिंकू नामक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना बादलपुर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त करवा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय