Thursday, May 15, 2025

झारखंड के गोड्डा में अज्ञात बीमारी से आदिम जनजाति परिवारों के सात बच्चों की मौत

रांची। झारखंड के गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी प्रखंड के कई गांवों में बच्चों में फैली अज्ञात बीमारी से लोग दहशत में हैं। एक हफ्ते के दौरान बीमारी से सात बच्चों की मौत हो गई है। सभी बच्चे पहाड़िया नामक आदिम जनजाति परिवारों के थे।

बताया जा रहा है कि बच्चों को बुखार और दर्द की शिकायत थी। बीमारी फैलने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को चिकित्साकर्मियों की एक टीम प्रभावित गांवों में पहुंची। बच्चों की मौत की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।

विश्व आदिवासी अखिल एभोन संगठन के संजय किस्कू द्वारा जिला प्रशासन को लिखित तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक बड़ा सिंदरी पंचायत के जोलो, बैरागो, सारमी, सिदलेर, डांडो आदि गांवों के कई बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं। जोलो और बैरागो गांव में 14 नवंबर से 21 नवंबर तक पांच बच्चों की मौत हुई है, जबकि डांडो और सारमी में भी दो बच्चों की जान बीमारी से चली गई है।

उन्होंने बताया है कि सभी मृतकों की उम्र 10 वर्ष से कम थी। इधर गोड्डा के विधायक अमित मंडल ने कहा है कि यह इलाका सीएम हेमंत सोरेन के निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लेकिन जिला प्रशासन आदिम जनजाति परिवारों के बच्चों में फैली बीमारी से अनजान है। यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक स्थिति है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय