Friday, April 25, 2025

फ्रांस में हिंसा के बीच सत्रह वर्षीय नाहेल को दफनाया गया, अब तक तीन हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार

पेरिस। फ्रांस में अल्जीरियाई मूल के सत्रह वर्षीय नाहेल की पुलिस गोली से हुई मौत के विरोध में समूचा फ्रांस सुलग रहा है। धरना, आगजनी और प्रदर्शन जारी रहा है। हिंसा से घिरे फ्रांस में पांचवीं रात सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच शनिवार (फ्रांस के समयानुसार) को नाहेल को पेरिस के उपनगर नान्टेरे में दफना दिया गया। अंतिम संस्कार में उसकी मां और दादी के साथ सैकड़ों लोग शांतिपूर्वक शामिल हुए। दोपहर के समय नान्टेरे की मस्जिद में एक समारोह हुआ और क्षेत्र के विशाल मोंट वेलेरियन कब्रिस्तान में अंत्येष्टि हुई।

हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार से प्रस्तावित अपनी जर्मनी यात्रा स्थगित कर दी है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार को ब्रसेल्स में यूरोपीय नेताओं की बैठक छोड़कर स्वदेश लौटे।

अब तक फ्रांस में 3000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कई शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए 45,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी सड़कों पर हैं। इस हालात के मद्देनजर ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से कहा है वह फ्रांस की यात्रा न करें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय