मेरठ। सरूरपुर मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव भूनी स्थित टोल प्लाजा पर हुए बरातियों और टोलकर्मियों में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल बराती शादाब की हालत चिंताजनक बताई गई है। उसके परिजनों ने टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को बागपत के मोहल्ला मुगलसराय निवासी शादाब और रिहान कार में सवार होकर शराफत के लड़के की बरात में गांव टेहरकी में जा रहे थे। वे भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उनकी टोलकर्मियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद टोल कर्मचारियों ने युवकों के साथ मारपीट कर दी थी। जिसमें शाहरूख ने तहरीर में आरोप लगाया कि टोल कर्मचारियों ने कार में बैठी महिलाओं से अभद्रता की और जेवरात लूट लिए।
जबकि टोल मैनेजर नीरज तालियान ने तहरीर में बताया कि बरातियों की कार पर फास्टैग नहीं था। जब उनसे टोल शुल्क मांगा गया तो उन्होंने बूम को हटा दिया।
मुज़फ्फरनगर में रील बनाने के चक्कर गंग नहर में डूब गया युवक, पुलिस कर रही तलाश
विरोध किया तो युवकों ने टोल कर्मचारियों पर पथराव कर दिया। दोनों तरफ से हुए पथराव में शादाब, रिहान व कई कर्मचारी घायल हो गए थे। परिजनों ने बताया कि शादाब के सिर व जबड़े का ऑपरेशन हुआ है। अभी हालत चिंताजनक बनी हुई है।