Tuesday, April 22, 2025

दिल्ली में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा शाहदरा, कारोबारी की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। दिल्‍ली में शनिवार सुबह शाहदरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। शाहदरा के विश्वास नगर में बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 9 राउंड गोलियां चली हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति को तुरंत गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 

कादिर राणा के बेटे को कोर्ट ने भेजा जेल, राणा स्टील पर 22 करोड़ की टैक्स चोरी का लगा आरोप

 

मृतक व्यापारी का नाम सुनील जैन (52) है। जब वह यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से मॉर्निंग वॉक करने के बाद अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बाइक सवार बदमाशों ने सुनील को टारगेट करते हुए करीब 9 राउंड फायरिंग की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात को क्यों अंजाम दिया गया, इसी जांच की जा रही है। वारदात के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

 

सीरिया में युद्ध के हालात बिगड़े, भारत सरकार ने भारतीयों से तुरंत सीरिया छोड़ने को कहा !

 

शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुबह 8.36 बजे पीसीआर कॉल मिली। जिसमें बताया गया कि बाइक सवार दो लड़के एक व्यक्ति को गोली मारकर चले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, जहां पता चला कि सुनिल जैन को तीन से चार गोली लगी हैं। उसकी मौत हो गई है। सुनिल जैन की बर्तन की दुकान है। हमें यहां पर पांच-छह राउंड भी मिले हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  अमेरिकी उपराष्ट्रपति के जयपुर दौरे से पर्यटन को होगा फायदा, सरकार कर रही विशेष तैयारी : मदन राठौड़

 

 

बांग्लादेश में हिन्दुओं का आर्तनाद और भारत सरकार की भूमिका !

 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कारोबारी की हत्या को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अमित शाह ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ़ लोग दहशत की ज़िंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय