Sunday, May 18, 2025

अस्पताल में भर्ती हुए ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज अनुपम मित्तल, शेयर किया पोस्ट

शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज अनुपम मित्तल हमेशा फिट एंड फाइन रहते हैं। वह हमेशा हेल्दी डाइट और वर्कआउट पर फोकस करते हैं। कुछ दिन पहले हाथ में चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बात की जानकारी खुद अनुपम ने दी है।

अनुपम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में दिख रहा है कि उनके हाथ में प्लास्टर लगा हुआ है। सर्जरी के बाद अनुपम के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया है, ”जब हम जो हासिल करना चाहते हैं वह और आगे बढ़ जाए, तो हमें और मेहनत करनी चाहिए।”

अनुपम के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। कई लोगों ने कमेंट कर चिंता जताई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय