Saturday, May 18, 2024

खेलों में हमारे युवाओं द्वारा नई ऊंचाईयों को छूने से देश गौरवान्वित: सीतारमण

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मंत्र पर जोर देते हुए कहा कि खेल में हमारे युवाओं द्वारा नई ऊंचाईयां छूने से देश गौरवान्वित है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वित्त मंत्री ने एशियाई खेलों में भारत की उपलब्धियों उल्‍लेख करते हुए कहा, “एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में अब तक की सर्वाधिक संख्‍या में पदक जीते हैं जो बढ़े हुए आत्‍मविश्‍वास को दर्शाता है।”

 

उन्होंने अपने बजट भाषण में यह भी कहा कि शतरंज के दिग्‍गज एवं शीर्ष रैंक के खिलाड़ी प्रज्ञानंद ने 2023 में वर्तमान शतरंज वर्ल्‍ड चैंपियन मैगनस कार्लसन को कड़ी टक्‍कर दी। शतरंज में भारत की सफलता पर उन्होंने कहा कि आज भारत में 80 से अधिक शतरंज ग्रैंडमास्‍टर हैं जबकि 2010 में 20 से थोड़े अधिक ग्रैंड मास्‍टर हुआ करते थे।

 

श्रीमती सीतारमण ने अपने बजट भाषण में 50 वर्षीय ब्‍याज मुक्‍त ऋण के साथ एक लाख करोड़ रुपए का एक कोष स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव दिया है। इस कोष के जरिए दीर्घकालिक वित्त पोषण अथवा पुनर्वित्‍तपोषण कम या शून्‍य ब्‍याज दोनों पर उपलब्‍ध कराए जाएंगे।

 

उन्‍होंने कहा कि तकनीक प्रेमी हमारे युवाओं के लिए यह एक स्‍वर्णिम काल होगा। आज ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है जो युवा शक्ति और प्रौद्योगिकी को जोड़े रखे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कोष से निजी क्षेत्र अधिकांशत: नए उभरते क्षेत्रों में अनुसंधान और नई पहल को उल्‍लेखनीय रूप से बढ़ावा देने के लिए प्रोत्‍साहित होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय