Wednesday, April 16, 2025

अफगानिस्तान के मस्जिद में गोलीबारी में छह की मौत, कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में हमलावरों ने मस्जिद में गोलीबारी की, जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।

 

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मुफ्ती अब्दुल मतीन क़ानी ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर लिखा कि गोजारा जिले के शाहरक इलाके में सोमवार शाम मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों पर एक हमलावर ने अचानक गाेलीबारी शुरू कर दी। इसमें छह लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। इस हमले की अब तक किसी समूह या व्यक्ति ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढ़ें :  म्यांमार में भूकंप से मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 3,645, भारत ने 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत मानवीय सहायता की तेज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय