Monday, April 21, 2025

सहारनपुर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुआ संघर्ष, दो महिलाओं समेत छह लोग हुए घायल

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के बेहट थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। संघर्ष में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र के अहमद कॉलोनी में  कार ठीक करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से पथराव भी किया गया, जिसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया।
कस्बे की अहमद कॉलोनी में महकार (34) पुत्र अंसार अहमद व मोहम्मद अहमद उर्फ राहुल (33) पुत्र अलीहसन के बीच कार ठीक करने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है, कि मारपीट के बाद राहुल पक्ष ने महकार पक्ष पर छत से पथराव कर दिया, जिसमें महकार और उसके पक्ष के आमिर (19) व आकिल (23) पुत्रगण यूनुस, रिहाना (49) पत्नी युनूस निवासी मोहल्ला महाजनान कस्बा बेहट, आबदा (31) पत्नी महकार निवासी मोहल्ला अहमद कॉलोनी कस्बा बेहट घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष का मोहम्मद अहमद घायल हो गया। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए सीएचसी ले गई।
महकार पक्ष का कहना है कि उन्होंने मोहम्मद अहमद को कार ठीक करने के लिए दी थी, जो  उसने ठीक नहीं की। उन्होंने उसे कार ठीक करने के बारे में कहा तो उसने  उन पर हमला कर दिया, जबकि मोहम्मद अहमद का कहना है कि उसने महकार पक्ष की कार ठीक कर दी थी। उसने उनसे अपनी मेहनत के पैसे मांगे तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में महिला आयोग की सदस्या ने की महिला जनसुनवाई,महिलाओं व बालिकाओं से सम्बन्धित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के साथ दिए फ़ॉलो अप करने के निर्देश
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय