Friday, April 18, 2025

नोएडा में किशोरी ने की आत्महत्या, विवाहिता ने छत से लगाया छलांग, सिक्योरिटी गार्ड की हुई मौत

नोएडा। नोएडा के तीन थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग घटनाएं हुई। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-25 में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-88 स्थित एक कंपनी में काम करने वाला सिक्योरिटी गार्ड छत के ऊपर बने टिन सेड से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा थाना फेस-वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला ने अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस तीनों मामलों की जांच-पड़ताल कर रही है।

 

मुज़फ्फरनगर में बाइक सवारों ने शिव चौक पर की गुंडागर्दी, ट्रैफिक सिपाही को 500 मीटर तक घसीटा

 

 

 

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सेक्टर-25 में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी सपरा ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगा लिया। उसके परिजनों से उसे फंदे से लटके हुए देखा तो उसे फंदे से उतार कर नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

योगी सरकार का फैसला, प्रदेश में होगी आर्थिक गणना, पता चलेगी छोटे व्यापारियों की सही स्थिति

 

 

 

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हरौला गांव में रहने वाली काजल उम्र 24 वर्ष नामक महिला ने अपने घर पर छत से छलांग लगा दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 अप्रैल से टर्मिनल 2 की इंडिगो की सभी उड़ानें टर्मिनल 1 से जाएंगी

 

मुज़फ्फरनगर में बाल विवाह, 13 साल की बच्ची की कर दी गई शादी, पूरा सिस्टम शादी रोकने में हुआ विफल

 

 

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों के अनुसार महिला ने आत्महत्या की नियत से छत से छलांग लगाई है। वहीं महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी छत से नीचे गिर गई है। पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

इसके अलावा थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि राज उर्फ रामू पुत्र संतोष यादव मूल निवासी जनपद मैनपुरी सेक्टर-88 स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। वह छत पर रखी पानी की टंकी को देखने के लिए ऊपर गया, तभी वह छत के ऊपर बने टिन सेड से नीचे गिर गया।

 

 

 

 

 

 

 

इस घटना में उसे गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय