Thursday, April 24, 2025

बरेली में कोहरे के चलते डंपर से स्कूली बस की टक्कर, छह विद्यार्थी घायल

बरेली। कोहरे के कारण बिलवा पुल के पास मंगलवार को स्कूली बस और डंपर में टक्कर हो गई। हादसे में छह छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह हादसा भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिलवा पुल के पास हुआ है। रामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से एक निजी स्कूली बस में टक्कर मार दी। हादसे में छह छात्र-छात्राएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। नवाबगंज क्षेत्राधिकारी चमन सिंह छाबड़ा ने बताया कि कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है। इसमें छह विद्यार्थी घायल हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय