Thursday, May 8, 2025

मेरठ में रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, आठ मजदूर घायल

मेरठ। मेरठ में रविवार देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया गया कि रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर अचानक से स्लैब गिर गया, जिससे चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में आठ मजदूर घायल हुए हैं।

मेरठ में शॉप्रिक्स मॉल चौराहे पर रात को ढाई बजे रैपिडएक्स ट्रेन के कर्मचारी ऊपर फ्रेम रख रहे थे, अचानक भरभरा कर पूरा स्लैब गिर पड़ा। इस दौरान काम कर रहे आठ मजदूर हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना से आसपास में हड़कंप मच गया। शॉप्रिक्स मॉल चौकी पुलिस और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। दो मजदूर चंदन और भोला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मजदूर सोनू कुमार, धर्मेंद्र, सुजीत, सागर, सोनू और राम इकबाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, सीओ ब्रह्मपुरी और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों की जानकारी ली।
मजदूर सोनू ने बताया कि अचानक से पूरा स्लैब भरभरा कर नीचे गिर गया। गनीमत रही थी कि कोई भी फ्रेम के नीचे नहीं दबा। फ्रेम के नीचे आ जाते तो बड़ा हादसा हो जाता।

शॉप्रिक्स मॉल चौकी के ठीक सामने जहां पर यह स्लैब ऊपर रखा जा रहा था, वहां पर किसी भी वाहन को नहीं रोका गया था, गनीमत रही कि जिस समय स्लैब गिरा तो उस समय नीचे कोई भी व्यक्ति नहीं जा रहा था, कोई वहां से गुजर रहा होता तो वह भी चपेट में आ जाता। गाजियाबाद के दो युवकों ने बताया कि वह चंद सेकंड पहले ही यहां से निकले थे, वह बाल-बाल बच गए। घटना से आसपास में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि घायलों को अस्पताल ले जाने में आधा घंटे से ज्यादा का समय लग गया। बताया गया कि एंबुलेंस मौके पर नहीं आई थी, कोई भी व्यक्ति उनको अपनी प्राइवेट गाड़ी से ले जाने वाला नहीं था। इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

यह टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया के अंदर गिरा।  सेफ्टी बैरिकेडे एरिया के बाहर किसी को चोट नहीं आई। गिरे हुए टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर और मटेरियल को हटाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली जाने का दोनों मार्ग खुला हुआ है और सामान्य यातायात चल रहा है।  इस घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति बनाई गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय