Saturday, April 12, 2025

पुणे में तीन वाहनों की टक्कर के बाद कार में आग लगने से तीन लोगों की मौत,एक घायल

मुंबई। पुणे जिले में पुणे -नासिक हाइवे पर पेटघाट के पास शनिवार को सुबह तीन वाहनों की टक्कर के बार एक कार में लगी आग में झुलसकर तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना की छानबीन हाइवे पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह पुणे- नासिक हाइवे पर पेटघाट के पास अचानक टेम्पो -कंटेनर आपस में अनियंत्रित होकर टकरा गए। इसके बाद दोनों वाहन मुंबई की ओर आ रही एक कार से टकरा गए। इससे कार में आग लग गई। इस घटना में कार का दरवाजा न खुलने से तीन लोगों की कार में ही जलकर मौत हो गई। एक शख्स इस घटना में जख्मी हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर हाइवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में पहुंचाया। इस घटना में घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में मृतकों की पहचान रोहिदास रक्शे, विराज कदम और अंकुश भांबुरे के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें :  पीएम मोदी के रूप में संवेदनशील नेता मिला, तेजी से आगे बढ़ रहा देश : 'सेलो वर्ल्ड' के चेयरमैन प्रदीप राठौड़
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय