Sunday, April 13, 2025

ग्रेटर नोएडा में दहेजलोभी ससुरालियों ने दो विवाहिताओं से की मारपीट, एक को जंगल में छोड़ा

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रहने वाली दो विवाहिताओं ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है।

 

आगरा में मस्जिद में मांस का थैला रख माहाैल बिगाड़ने की साजिश बेनकाब, नजरूद्दीन गिरफ्तार

 

जानकारी के अनुसार थाना रबूपुरा में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न व मारपीट कर उसे जंगल में ले जाकर छोड़कर भागने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।  थाना रबूपुरा के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि अफसाना पत्नी फईमुद्दीन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2017 में उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ दान दहेज देकर फईमुद्दीन पुत्र अनवर निवासी जनपद हापुड़ के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार शादी के समय से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करने लगे।

 

अयोध्या में गेस्ट हाउस के बाथरूम में महिला श्रद्धालुओं के बना रहा था वीडियो, आरोपित गिरफ्तार

 

 

 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 4 मार्च 2025 को उसके पति, ससुर, सास, देवर और ननद सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा कहा कि मायके जाकर दहेज लेकर आओ। पीड़िता के अनुसार ये लोग उसे लेकर रबूपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर के जंगल में आए तथा वहां पर उसे छोड़कर भाग गए। किसी राहगीर ने महिला को उसके मायके तक पहुंचा। उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला ने अपने पति फईमुद्दीन, ससुर अनवर, छोटी सास सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर में तेज रफ्तार का कहर, हादसे में 6 लोग घायल

 

 

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर लटकी तलवार, 1994 में किया गया आवंटन होगा निरस्त

 

 

वहीं थाना दादरी में एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना दादरी की प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रज्ञा मिश्रा नामक महिला ने अपने पति सत्येंद्र कुमार मिश्रा, ससुर उमेश मिश्रा, सास गायत्री मिश्रा, देवर देवेंद्र मिश्रा, ननद सोनम मिश्रा, दिनेश मिश्रा सहित सात लोगों को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता के अनुसार ये लोग उसका दहेज के लिए उत्पीड़न करते हैं, तथा उसके साथ मारपीट करते हैं। महिला ने पुलिस को बताया है कि 19 अप्रैल वर्ष 2018 को उनकी शादी सत्येंद्र कुमार मिश्रा के साथ हुई थी, तभी से आरोपी दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय