Tuesday, April 15, 2025

फतेहपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा की ड्यूटी पर जा रहे दो पुलिसकर्मियों को कार ने मारी टक्कर,अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर स्थित बिलंदा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने पुलिस भर्ती परीक्षा की ड्यूटी में जा रहे दो सिपाहियों को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों सिपाहियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खागा कोतवाली में तैनात सिपाही सुबोध व बंटी शनिवार को आयोजित पुलिस भर्ती की परीक्षा में ड्यूटी के लिए सुबह बाइक से फतेहपुर के लिए निकले थे। जैसे ही थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा मोड़ के पास पहुंचे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सिपाही छिटककर कर सड़क से दूर जा गिरे। दोनों ही सिपाहियों के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। जिनका डॉक्टरों की देखरेख में जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

जिला अस्पताल सीएमएस पी.के. सिंह ने बताया कि दो सिपाहियों घायलावस्था में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज किया जा रहा है। प्रथमदृष्टया दोनों सिपाहियों के सिर पर चोट लगी हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें है। एक्सरे कराया जा रहा है उसी के अनुरूप इलाज किया जायेगा। दोनों सिपाही खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें :  लखनऊ पहुंचे संघ प्रमुख, लखीमपुर में करेंगे भूमि पूजन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय