Saturday, April 26, 2025

सोशल मीडिया समाज में अपनी बात को पहुंचाने का बड़ा माध्यमः मुख्यमंत्री डॉ यादव

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समाज में अपनी बात को व्यापक रूप से पहुंचाने का सोशल मीडिया एक बड़ा माध्यम है। हमने प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और आकाशवाणी का दौर देखा है, अब बदलते समय में सोशल मीडिया का दौर भी तेजी से आया है। सोशल मीडिया से अपनी बात रोचक और सहज रूप से आमजन तक पहुंचायी जा सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार देर शाम इंदौर में एक निजी संस्थान द्वारा आयोजित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने गुदडी के लालों को उभर कर आगे आने का अवसर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास के पैमाने के छू रहा है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का लक्ष्य है हर युवा को आगे बढ़ने का अवसर मिले। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश भी वैश्विक माहौल में हम आगे बढ़े और युवाओं को रोजगार मिले।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश में विकास के नए आयाम निर्मित हो रहे हैं। नर्मदापुरम और शहडोल संभाग में भी इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में भी गृह उद्योग, सूक्ष्म उद्योग और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करते हुए और रोजगार के नये अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उज्जैन सिंहस्थ प्रदेश और देश का गौरव है। यह दुनिया का सबसे बड़ा मेला है इसके आयोजन को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर संभाग के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, गौरव रणदिवे सहित गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में संभाग आयुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारी गण, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर उपस्थित थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय