Wednesday, February 12, 2025

गुरुग्राम में चाकू मारकर पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में फर्रुखनगर की बालाजी कॉलोनी में बुधवार शाम अपने घर में झगड़े के बाद पिता की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी 24 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान योगेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम योगेश नशे की हालत में घर लौटा। उसका अपने पिता पवन सिंह (48) से झगड़ा हुआ और उसने उन पर रसोई के चाकू से वार कर दिया। पिता को घायल छोड़कर वह मौके से भाग गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे।

मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर फर्रुखनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू मौके से बरामद कर लिया गया है।

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने बताया कि नशे की हालत में पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ। “योगेश ने गुस्से में आकर पास में पड़ा रसोई का चाकू उठाया और अपने पिता के पेट में घोंप दिया।”

उन्होंने कहा कि आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

मामले की जांच चल रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय