Saturday, May 17, 2025

बेटी प्रियंका की ‘चुनावी लांचिंग’ को कमांड करेंगी सोनिया गांधी,उम्मीदवारी की केवल घोषणा होना बाकी

रायबरेली। प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली से टिकट की आधिकारिक घोषणा में भले ही समय लग रहा हो लेकिन कांग्रेस ने उनकी चुनावी लांचिंग की पूरी तैयारी शुरू कर दी है। ख़ुद सोनिया गांधी बेटी प्रियंका की ‘चुनावी लांचिंग’ को ‘कमांड’ करने वाली हैं। इस बाबत एक समन्वय समिति भी बना दी गई है जिसमें स्थानीय नेताओं के अलावा सोनिया गांधी भी होगीं।

रायबरेली से प्रियंका गांधी का पूरा चुनाव सोनिया गांधी की ही देखरेख में होगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली से पूरी चुनावी रणनीति की निगरानी और दिशा निर्देश भी तय किये जायेंगे। जबकि टिकट की घोषणा मात्र एक औपचिरिकता ही रह गई है।

दरअसल शनिवार को दिल्ली में हुई सीईसी की बैठक में इस बात की संभावना थी कि प्रियंका और राहुल की रायबरेली व अमेठी से टिकट की घोषणा हो जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति होने के बावजूद टिकट फ़ाइनल करने का अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दे दिया गया। बताया जा रहा है कि यह केवल रणनीतिक क़वायद भर है और टिकट न केवल फ़ाइनल है बल्कि पार्टी हाईकमान ने प्रियंका और राहुल की चुनावी तैयारियों को अंजाम भी देना शुरू कर दिया है। दिल्ली से इस सम्बंध में स्थानीय संगठन को लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। रायबरेली से प्रियंका की चुनावी व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर एक समन्वय समिति भी बना दी गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि ख़ुद सोनिया गांधी इस समिति का अहम हिस्सा हैं इसके अलावा उनके प्रतिनिधि रहे केएल शर्मा सहित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों को इसमें जगह दी गई है।

प्रियंका गांधी के चुनाव संचालन के लिए बन रही इस बेहद महत्वपूर्ण समन्वय समिति में कांग्रेस नेता सुशील पासी, सुरेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. मनीष सिंह चौहान, सुधा द्विवेदी और अतुल सिंह, रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर, लालगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष सरिता गुप्ता, मोहम्मद इलियास, कल्याण सिंह गांधी, वीके शुक्ला को भी शामिल किया गया है।

समिति में जिले के मीडिया प्रभारी विनय द्विवेदी, वरिष्ठ नेता रमेश कुमार शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, राजेश यादव, सुरेश दीक्षित, कमलाकर यादव औऱ संजीव पांडेय को भी जगह दी गयी है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया रायबरेली सीट के लिए समन्वय समिति बना दी गई है। समिति को जिम्मेदारी दी जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय