Saturday, April 26, 2025

बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह को हुआ ब्रेन हेमरेज, हालत गंभीर, प्रभाकर नए एसपी, अपर्णा को महोबा का चार्ज

नोएडा। जनपद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज हो गया है। उन्हें उपचार के लिए मेरठ से नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दिनेश सिंह का हालचाल जानने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व शुभचिंतकों का अस्पताल में तांता लगा हुआ है। फोर्टिस अस्पताल में उनकी आईपीएस पत्नी श्रीमती सुधा सिंह व परिवार के अन्य लोग मौजूद हैं।

हंसमुख और व्यवहार कुशल अधिकारी की छवि रखने वाले दिनेश सिंह के ब्रेन हेमरेज होने से पुलिस विभाग के लोग और उनके परिचित हैरान है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

[irp cats=”24”]

लोगों का कहना है कि  मृदुल व्यवहार और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज कैसे हो गया। दिनेश सिंह एसटीएफ नोएडा यूनिट के एसपी रहे हैं। उनकी पत्नी श्रीमती सुधा सिंह एसपी सिटी नोएडा के पद पर पूर्व में तैनात रह चुकी हैं। वर्तमान में वे महोबा में एसपी है।

दिनेश सिंह की बुधवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें शहर के अस्पताल में रात्रि साढ़े दस बजे ले जाया गया, जहाँ से उन्हें मेरठ के हास्पिटल मिम्हेंस में रेफर किया गया था। यहां हुई जांच में पता चला कि उनके दिमाग की एक नस ने काम करना बंद कर दिया है।

तबीयत में सुधार नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक को देर रात नॉएडा के फोर्टिस अस्पताल में रेफर किया गया है। फोर्टिस अस्पताल में उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है। फ़िलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बताया गया है कि एसपी दिनेश सिंह को पांच दिनों से बुखार था। बुधवार शाम ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें मेरठ रेफर किया गया। सूत्रों का दावा है कि पिछले कई दिनों से एसपी बिजनौर तनाव में चल रहे थे। ब्रेन हेमरेज होना भी इसी तनाव की वजह माना जा रहा है।

मूल रुप से गाजीपुर के रहने वाले एसपी दिनेश सिंह ने गत पांच जुलाई 2022 में बिजनौर का कार्यभार संभाला था।उनके स्थान पर प्रभाकर चौधरी को बिजनौर के नया एसपी बनाया गया है।

आईपीएस अपर्णा गुप्ता महोबा की अस्थायी एसपी बनाई गईं हैं। SP सुधा सिंह आकस्मिक अवकाश पर गईं हैं। दरअसल, एसपी दिनेश सिंह सुधा सिंह के पति हैं। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय