Thursday, May 2, 2024

मेरठ में सपा को लगा बड़ा झटका,पार्टी ज़िलाध्यक्ष जयवीर सिंह बीजेपी में शामिल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ । मेरठ में मंगलवार को समाजवादी पार्टी को करारा झटका लगा। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसे सपा में बगावत के रूप में लिया जा रहा है।

नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद सपा को भाजपा ने फिर से बड़ा झटका दिया। मंगलवार रात को बागपत रोड स्थित पश्चिम क्षेत्र कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की उपस्थिति में सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद भाजपा नेताओं ने सपा से आए दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाई। जयवीर सिंह का भाजपा में शामिल होना सपा के लिए करारा झटका माना जा रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा में शामिल होने के बाद जयवीर सिंह ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रभावित हूं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मेरठ विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, कार्यालय प्रभारी अभय प्रताप सिंह, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, प्रवीण भड़ाना आदि उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जयवीर सिंह पहले भी सपा जिलाध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं। इसके बाद वह आरएसएस के गणवेश में मेरठ में हुए राष्ट्रोदय कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सपा ने उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद जयवीर सिंह फिर से सपा में शामिल हो गए और उन्हें फिर से जिलाध्यक्ष बना दिया गया। नगर निकाय चुनाव में अपनी उपेक्षा से वह बहुत आहत थे और इसके बाद ही पार्टी छोड़कर अपनी नाराजगी जता दी।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय