Friday, May 10, 2024

सपा को लगा झटका, शिवपाल के करीबी अजय त्रिपाठी व सुमन सिंह भाजपा में शामिल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में दूसरे दलों के नेताओं के आने का क्रम निरंतर जारी है। सपा नेता शिवपाल यादव के करीबी अजय त्रिपाठी व सुमन सिंह अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये।

इस अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश कार्यालय में सभी नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। लखनऊ महानगर में सपा को एक बार फिर से नगर निकाय चुनाव से पहले झटका लगा है। पार्षदी का टिकट ना मिलने से अजय त्रिपाठी सपा नेतृत्व से नाराज थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आज सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव के बाद अब नगर निकाय के चुनाव में भी जनता विपक्ष का सूपड़ा साफ कर देगी।

पाठक ने कहा कि हताश व निराश विपक्ष के नेता जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे उनका जनता के सुख-दु:ख से कोई सरोकार नहीं है, ऐसे में उनके कार्यकर्ताओं में भी मायूसी है। दूसरी तरफ भाजपा पूरे उत्साह और जनसमर्थन के साथ नगर निकाय के चुनाव में मैदान में डटी है।

भाजपा में शामिल होने के बाद अजय त्रिपाठी ने कहा कि सपा में शिवपाल यादव की नहीं सुनी जा रही है। 13 वर्षों से हम समाजवादी पार्टी में रहे। जो सपा नेता मुलायम सिंह यादव के समय थी शिवपाल यादव के समय थी, वह सपा अब नहीं रह गयी है।

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेता

सपा नेता एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह, बार एसोसिएशन (उन्नाव) के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ताज खान, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव राजेश शुक्ला, प्रसपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव शेर जंग सिंह यादव, पूर्व पार्षद काशीराम रावत,अजय अवस्थी बन्टी, प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, प्रसपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश महासचिव सौरभ सिंह, प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव शशिकान्त मिश्रा, प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव व किसान यूनियन के मण्डल प्रभारी प्रशान्त मिश्रा, प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव राम दवन पटवा, प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव विमल यादव व मोहान विधानसभा से पूर्व विधान प्रत्याशी नीतू कनौजिया सहित विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुडे़ लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय राय व रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी, व्यापारी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय