Sunday, September 8, 2024

पूर्वमंत्री स्वर्गीय राजेंद्र राणा की सुपुत्री सपा नेत्री प्रियंवदा राणा सपा को झटका देते हुए भाजपा में शामिल

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद विधानसभा के पूर्व विधायक एवं प्रदेश में मंत्री रहे स्वर्गीय राजेंद्र सिंह राणा की सुपुत्री एवं सपा नेता कार्तिकेय राणा की बहन सामाजिक संस्था समर्पण की संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी सपा नेत्री प्रियंवदा राणा ने आज सपा छोडकर अपने समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंवदा राणा ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा नेताओं ने उनका पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रियंवदा राणा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और वह पार्टी को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। बता दें कि राजेंद्र सिंह राणा देवबंद विधानसभा से दो बार (2003 और 2012 में) विधायक रहे और दोनों ही बार उन्हें राज्य सरकार में मंत्रालय मिला था, वह बसपा छोड़कर सपा में आए थे, वह मुलायम सिंह यादव के काफी करीब समझे जाते थे।
2015 में उनके निधन के बाद 2016 से देवबंद में सपा से उपचुनाव उनकी पत्नी ने लड़ा जबकि 2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर राजेंद्र राणा के बेटे कार्तिकेय राणा ने देवबंद से चुनाव लड़ा था, कार्तिकेय राणा अभी भी समाजवादी पार्टी में ही है लेकिन उनकी बहन प्रियंवदा राणा ने आज सपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
इस दौरान प्रियंवदा राणा के साथ प्रिंस सैनी, हिमांशु सैनी आदि की मौजूदगी रही। वरिष्ठ समाजसेवी प्रियंवदा राणा के भाजपा में शामिल होने पर देवबंद नगर सहित जिलेभर के लोगों में खुशी व्याप्त है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय