Tuesday, April 22, 2025

निजी अस्पतालों के विरोध में महापंचायत के बाद सपा विधायक का आमरण अनशन खत्म

मेरठ। न्यूटिमा सहित निजी अस्पतालों में चिकित्सा बिलों की वसूली के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान ने आज महापंचायत के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। उनके अनशन का आठवां दिन था। अनशन समाप्त करने के लिए सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल महापंचायत स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने ही महापंचायत स्थल पर पंचायत की समाप्ति के बाद अतुल प्रधान का आमरण अनशन खत्म कराया। इस दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान और नरेश उत्तर पटेल दोनों ने कहा कि, ‘सिर्फ आमरण अनशन समाप्त हुआ है। लेकिन, जनहित के मुद्दे पर आंदोलन जनता को न्याय मिलने तक जारी रहेगा।

बता दें कि आज अतुल प्रधान के समर्थकों ने कमिश्नरी चौक पर महापंचायत का ऐलान किया था। लेकिन, सुबह ही सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल कलेक्ट्रेट में अनशन स्थल पर पहुंचे और अतुल प्रधान के स्वास्थ्य की जानकारी ली। नरेश उत्तम पटेल ने अतुल प्रधान की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात कराई।

नरेश उत्तम पटेल के अनुसार, ‘अखिलेश यादव इस आंदोलन में पूरी तरह अतुल प्रधान के साथ हैं। लेकिन गूंगी बहरी सरकार के राज में न्याय की उम्मीद नहीं है, ऐसे में अपना जाबांज सिपाही भेंट नहीं चढ़ा सकते। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि यह आंदोलन आज समाप्त हो गया, बल्कि अब नई धार के साथ अतुल प्रधान के ही नेतृत्व में यह आंदोलन चलेगा।’

यह भी पढ़ें :  मेरठ में थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने नकली कैस्ट्रोल तेल बेचने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय