Sunday, April 27, 2025

सपाई 2047 तक सत्ता का स्वाद नहीं चख पाएंगे – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा में गतिरोध पैदा करने पर समाजवादी पार्टी की आलोचना की है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी विधानसभा में सपा का ड्रामा नया नहीं है, क्योंकि उनके नेता खुद इस ‘विशेष प्रशिक्षण’ में माहिर हैं ! आसन के आदेशों की अवहेलना और गुंडागर्दी करना ही सपा का असली डीएनए है।

कैंसर रोगियों के लिए अच्छी खबर, एम्स ने तैयार की थेरेपी, एडवांस स्टेज में भी मरीजों को मिलेगा सटीक इलाज !

 

[irp cats=”24”]

उप मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि लोकतंत्र का चोला पहनकर लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियाँ उड़ाने वाले सपाई 2027 तो छोड़िए, 2047 तक सत्ता का स्वाद नहीं चख पाएंगे।

मुज़फ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने में संतुलन बिगड़ने से खाई में गिरी टूरिस्ट बस, कई यात्री घायल

 

यूपी की जनता सब देख रही है और सपा की यह नौटंकी अब और नहीं चलेगी। सपा को समाजवादी पार्टी से ‘समाप्तवादी पार्टी’ बनाने का समय आ रहा है। विदित हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र समय से पहले खत्म कर दिया गया। सत्ता पक्ष का कहना है कि ​समाजवादी पार्टी के सदस्य लगातार विधानसभा की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय